सफारी की जिप्सी के पास से निकला टाइगर VIDEO:नए साल के दूसरे दिन सरिस्का का सबसे ताकतवर टाइगर ST-21 दिखा

सरिस्का के जंगल में सबसे ताकतवर टाइगर टूरिस्ट की जिप्सी के पास से निकला। 2 जनवरी की शाम को जंगल की सफारी के दौरान अचानक ट्रैक को क्रॉस करता हुआ टाइगर एसटी 21 दिखा। सफारी वाली जिप्सी ट्रैक पर खड़ी रही और टाइगर धीरे-धीरे आगे निकल गया। काफी देर तक टूरिस्ट ने टाइगर को बहुत नजदीक से देखा। यह अद्भुद साइटिंग रही। टूरिस्ट ने फोटो वीडियो भी बनाए। सरिस्का के जंगल में युवराज के नाम पहचान रखने वाले टाइगर एसटी 21 पेड़ के तने के पास से निकला। जब सफारी की जिप्सी के पास से निकला टाइगर हल्का गुर्राया भी। लेकिन बिना इधर उधर देखे आगे निकल गया। सरिस्का में सफारी के ट्रैक पर सबसे अधिक बाघ एसटी 21 युवराज, बाघ एसटी 2304, बाघिन एसटी 9 और एसटी 25 सबसे अधिक दिखा है। अब टहला व बफर रेंज में भी टाइगर की खूब साइटिंग होती है। आए दिन टाइग्रेस अपने शावकों के साथ भी नजर आती है। एक साथ कई टाइगर दिखने का आकर्षण अलग ही रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *