सबअर्बन सर्किल में श्री सुखमणि साहिब के पाठ 3 को

अमृतसर | बार्डर जोन के अधीन आते सबअर्बन सर्किल में 3 जनवरी को श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया जाएगा। पावरकॉम के अधिकारियों और स्टाफ की तरफ से सरबत भलाई के लिए करवाए जा रहे पाठ से पहले सबअर्बन सर्किल की साफ सफाई का काम शुरु कर दिया है। जेई कुलदीप शर्मा की ओर से पाठ वाले स्थान की साफ सफाई करनी शुरु दी है। जेई शर्मा ने कहा कि 3 जनवरी को समूह स्टाफ की तरफ से सुबह 9 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में श्री सुखमणि साहिब के पाठ होंगे। जिसके बाद और रागी जत्थे गुरु जस गाकर संगत को निहाल करेंगे। स्टाफ की तरफ से महाराज जी की सवारी पर डेढ़ क्विंटल फूलों की वर्षा की जाएगी। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर लगाया जाएगा। इसमें बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर देसराज बांगड, जालंधर के चीफ इंजीनियर राजीव पराशर मुख्य रूप से शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *