भास्कर न्यूज | पंडरीपानी संवरा समाज जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम तोलगे, ब्लॉक लैलूंगा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सुनाधर विशाल ने की। इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य सबरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करना और विभिन्न ब्लॉकों से सहयोग राशि एकत्र करना था। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले पांच दिनों में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर जनजागरण और प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके। सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र से अधिकतम सहयोग सुनिश्चित करें। इस बैठक में प्रमुख रूप से दुर्योधन दिनकर, लाला राम भोय, मदन भोय, दिलीप भोय, संतोष विशाल, सुमत भोय, अनिल भोय, नित्यानंद भोय, टिकेश्वर भोय, झबेर भोय, सियाम्बर भोय, कैलाश राम, एतबार विशाल, घसिया राम, शोभा करो भोय और विजय भोय उपस्थित रहे। साथ ही लैलूंगा, तमनार, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, फरसाबहार और पत्थलगांव के ब्लॉक पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में सभी ने एकमत होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।


