छत्तीसगढ़ में इन दिनों अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ अंधड़ चलेगी। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, कुछ स्थानों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान बिलासपुर में 41.2 डिग्री दर्ज किया गया वहीं रायपुर में दिन का पारा 41 डिग्री रिकार्ड किया गया है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दर्ज किया गया। वहीं, अगले 3 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में और अगले 5 दिनों तक बस्तर संभाग में गरज चमक की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है उसके बाद 2 से 3 डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ेगा। रायपुर में हल्की बदली और बूंदाबांदी रायपुर में आज दिन का तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। दिन के समय आज धूप छांव जैसा मौसम रहेगा। वहीं, कही कही गरज चमक के साथ बौछार पढ़ सकती है। रविवार को रायपुर में कड़ी धूप निकली थी। गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि शाम 5 बजे से मौसम बदला और बादल छाए रहे इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दिन का तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। सबसे गर्म रहा बिलासपुर रविवार को सबसे गर्म बिलासपुर रहा। यहां दिन का तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 रिकॉर्ड किया गया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही में दिन का पारा 39.6 डिग्री रहा। वही रात का पारा 23.4 डिग्री रहा। बस्तर संभाग में अगले 5 दिन गरज चमक के आसार बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों में गरज चमक के आसार है। रविवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम था। वही न्यूनतम तापमान 24.02 डिग्री रिकार्ड किया गया।


