भास्कर न्यूज | लोहरदगा जिले में सब्जियों के बढ़े मूल्य लोगों के समझ से परे है। जिस कारण लोग सब्जी की खरीदारी भी तौल मौल कर रहे है। फिलहाल एका दुक्का सब्जी को छोड़ कर सभी सब्जी के दाम 50 रुपए के आसपास या उससे भी अधिक है। वहीं पिछले एक माह की बात करे तो सब्जियों के दाम में लगातार वृद्धि हुई है। वहीं सब्जियों के बढ़े हुए दाम लोगों की झोले और थाली पर असर डाल रहा है। लोग सब्जी के दाम के आधार पर ही सब्जी की खरीदारी कर रहे है। वहीं सब्जियों के दाम की बात करे तो वर्तमान में फूलगोभी 60 रुपए, पत्तागोभी 50 रुपए, प्याज 20 से 25 रुपए, भिंडी 45 से 50 रुपए, पटल 30 रुपए, गोंगरा 40 से 50, टोटी 30 से 40 रुपए, बोदी 50 से 60 रुपए, टमाटर 40 से 50 रुपए, बैगन 50 से 60 रुपए, फरसबीन 100 से 110 रुपए, शिमला 120 से 130 रुपए, मिर्ची 150 से 160 रुपए प्रति किलो की दर से बाजार में उपलब्ध है। वहीं एक माह पूर्व फूलगोभी 30 से 40 रुपए, पत्तागोभी 15 से 20 रुपए, प्याज 25 से 30 रुपए, भिंडी 20 से 25 रुपए, पटल 40 से 50 रुपए, गोंगरा 25 से 30 रुपए, टोटी 30 रुपए, बोदी 35 से 40 रुपए, टमाटर 20 से 25 रुपए, बैगन 30 से 40 रुपए, फरसबीन 80 रुपए, मिर्ची 15 से 20 रुपए प्रति किलो की दर से बाजार में उपलब्ध था। कहा जाए तो सभी सब्जियों के मूल्य काफी वृद्धि हुई है। लेकिन मिर्ची के मूल्य में काफी वृद्धि हुई है। वहीं सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि लगातार हो रही बारिश ने सब्जियों के मूल्य में प्रभाव डाला है। साथ ही बाहर से आ रहे सब्जी भी महंगे आ रहे है। वहीं बाजार सब्जी खरीदने आए उपभोक्ताओं का कहना है कि सब्जी सस्ता हो या महंगा लेना तो पड़ेगा। सब्जियों के मूल्य में वृद्धि होने के कारण मात्रा में थोड़ी कमी हो गई है।


