सब्जी की कैरेटों के नीचे छिपाई थी 320 लीटर शराब:श्योपुर में घेराबंदी के दौरान पलटी पिकअप, आरोपी ड्राइवर फरार; 7 लाख का सामान जब्त

श्योपुर की कराहल थाना पुलिस ने शनिवार रात को सब्जी की आड़ में की जा रही शराब तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने श्योपुर-शिवपुरी रोड पर गोरस स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर मोड़ के पास एक पिकअप वाहन से 320 लीटर अवैध शराब जब्त की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तत्काल घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर पिकअप वाहन (एमपी 07 जीए 1900) के चालक ने गाड़ी तेज गति से भगाने की कोशिश की, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। तलाशी लेने पर सब्जी की कैरेटों के नीचे छिपाकर रखी गई देसी प्लेन और मसाला शराब बरामद हुई। आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। 2 लाख की 320 लीटर अवैध शराब जब्त जब्त की गई कुल 320 लीटर अवैध शराब की अनुमानित कीमत 2 लाख 4 हजार, 800 रुपए आंकी गई है। इसके अलावा, पुलिस ने 5 लाख रुपए कीमत का पिकअप वाहन और 3,100 रुपए मूल्य की 31 प्लास्टिक सब्जी की कैरेटें भी जब्त कीं। कुल बरामद सामग्री का मूल्य 7 लाख 7 हजार 900 रुपए बताया गया है। कराहल पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *