सब-जूनियर ब्वॉय राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप फाइनल में पंजाब

पंजाब सब-जूनियर ब्वॉय टीम ने 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में पंजाब की टीम ने खिताब की प्रबल दावेदार उत्तर प्रदेश को कड़े मुकाबले में 4-3 के अंतर से हरा दिया। अब चेन्नई के मेयर राधा कृष्ण स्टेडियम में चैंपियनशिप का फाइनल 8 अगस्त को खेला जाएगा। फाइनल में पंजाब का मुकाबला मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच खेले जाने वाले मैच के विजेता से होगा। हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली और महासचिव अमरीक सिंह पुआर ने बताया कि सुखदेव सिंह ने पंजाब के लिए दो, मनदीप सिंह और वरिंदर सिंह ने एक-एक गोल किया। जबकि उत्तर प्रदेश के लिए हर्ष प्रताप सिंह, शाहरुख अली और केतन कुशवाहा ने गोल किए। पंजाब के सुखदेव सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। गौर है कि पंजाब की टीम ने इस चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी विरोधी टीमों को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। इसके अलावा भी अन्य मुकाबलों में हॉकी पंजाब के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत नेशनल स्तर पर पंजाब और जालंधर का नाम रोशन किया। मैन ऑफ द मैच सुखदेव सिंह।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *