सभी अंचलों में 10 डिसमिल तक के लंबित म्यूटेशन मामलों की सूची तैयार, तय समय में वेरिफिकेशन करने का निर्देश

उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिला के सभी अंचलों में 10 डिसिमल तक के लंबित म्यूटेशन के आवेदनों की सूची तैयार कर ली गई है। कैंप लगाकर म्यूटेशन के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए उपायुक्त द्वारा बिना आपत्ति 30 दिन और आपत्ति के साथ 90 दिन के म्यूटेशन के मामलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया था। जिले के सभी अंचल अधिकारियों के साथ सोमवार को ऑनलाइन बैठक करते हुए उपायुक्त ने कैंप के माध्यम से म्यूटेशन के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्त्ता रांची राम नारायण सिंह, उप समाहर्त्ता भूमि सुधार मुकेश कुमार व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी सीओ को कटऑफ डेट की निगरानी करने का निर्देश सभी अंचलों में 10 डिसिमल तक के बिना आपत्ति 30 दिन और आपत्ति के साथ 90 दिन के म्यूटेशन के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को कटऑफ डेट में वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने के निर्देश िदया। सभी अंचलों में म्यूटेशन के लंबित आवेदनों और कर्मचारियों की उपलब्धता के अनुसार कटऑफ डेट तय किया गया है। निर्धारित कटऑफ डेट में आवेदन के वेरिफिकेशन के बाद आनेवाले रविवार को कैंप लगाकर म्यूटेशन के मामलों का निष्पादन किया जाएगा। हर अंचल के लिए तय होंगे वरीय पदाधिकारी उपायुक्त ने कहा कि हर अंचल में 10 डिसिमल तक के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अंचल से किसी तरह की शिकायत ना आए, यह सभी अंचल अधिकारी सुनिश्चित करें। जहां अन्य दस्तावेज की आवश्यकता हो, वहां आवेदक को नोटिस दें, सीधे म्यूटेशन रिजेक्ट ना करें। विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी मंजूनाथ भजंत्री। वेरिफिकेशन के बाद आने वाले रविवार को कैंप लगाकर म्यूटेशन के मामलों का होगा निष्पादन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *