सभी एसपी को ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश

क्राइम रिपोर्टर|रांची पुलिस मुख्यालय में एडीजी अभियान टी कंदसामी ने गुरुवार को सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी एसएसपी व एसपी को निर्देश दिया कि विगत एक वर्ष के दौरान ब्लॉक स्पॉट पर जितनी सड़क दुर्घटनाएं हुई, इसकी समीक्षा करे। यह भी कहा कि वहां बचाव व सुरक्षा के लिए क्या उपाय होने चाहिए ये सुनिश्चत करे। एनएचएआई और मोर्थ के पदाधिकारियों को भी ब्लैक स्पॉट पर बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए गए। यह भी कहा गया कि वाहन चालकों की ब्रेथ एनलाइजर से अलकोहल व स्पीड गन से रफ्तार की लगातार जांच की जाए। बिना सीट बेल्ट के व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियोजन की कार्रवाई की जाए। सड़क दुर्घटना के पीडितों को मुआवजा मिले यह भी सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए भी सभी विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए। सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक को कहा गया कि ट्रैफिक पुलिस को फ़र्स्ट एड किट उपलब्ध कराए और ट्रैफिक कर्मियों को सही तरीके से प्रशिक्षित कराए। गुड सेमेरिटन व राहवीर योजना का प्रचार प्रसार किया जाए। ताकि सड़क दुर्घटना में घायल ज्यादा से ज्यादा लोगो की जान बचाई जा सके। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ एनएचएआई व मोर्थ के भी पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *