सभी पुराने कार्यकर्ताओं को बनाएं सदस्य, नए लोगों को ज्यादा जोड़ें : मरांडी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। महानगर भाजपा के तत्वावधान में प्रदेश कार्यालय में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मरांडी ने सभी पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से सदस्य बनाने और नए लोगों को पार्टी में ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर बल दिया। बाबूलाल मरांडी समेत प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहु ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता के लिए आवेदन दिया। मरांडी ने कहा कि भाजपा का एकमात्र आधार पार्टी के मजबूत और समर्पित कार्यकर्ता हैं। राष्ट्रीय हित में यह आवश्यक है कि भाजपा अपने नए और पुराने सभी सदस्यों की सदस्यता और उनकी सक्रियता पर बल दे, जिससे पूरी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सदस्यता अभियान को हर मंडल, हर शक्ति केंद्र, हर बूथ और हर घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि मजबूत और सजग कार्यकर्ता से ही पार्टी मजबूत बनती है। अध्यक्षता कर रहे वरुण साहू ने कहा कि सदस्यता अभियान में भी रांची महानगर के प्रत्येक कार्यकर्ता ईमानदारी अपने दायित्व का पालन कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन बलराम सिंह ने किया। मौके पर संजीव विजयवर्गीय, राकेश भास्कर, संदीप वर्मा, जितेंद्र वर्मा, केके गुप्ता, विश्वजीत सिंह, राजू सिंह, अश्वनी सुखीजा आदि थे। बाबा साहेब और संविधान का हितैषी बनने का कांग्रेस ढोंग करती है : भाजपा भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान में सबसे ज्यादा छेड़छाड़ की। पार्टी ने बुधवार को आंबेडकर चौक, डोरंडा से संविधान गौरव यात्रा निकाली। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रविदास मोहल्ला में अनुसूचित जाति समाज के लोगों के बीच जनसंपर्क किया। कार्यक्रम में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू आदि ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव में जीतने नहीं दिया। हर कदम पर उनका अपमान किया। बाबा साहेब और संविधान के हितैषी बनने का कांग्रेस ढोंग करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *