सभी महिलाएं गुलाबी रंग की पगड़ी पहन कर यात्रा में भगवान के रथ से आगे चलेंगी

भास्कर न्यूज | लुधियाना महानगर के प्रसिद्ध ड्राई फ्रूट विक्रेता और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रखी राम नंद लाल के नवीन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और रमन अग्रवाल ने बहुत ही प्रेम भाव से आज भगवान श्री तिरुपति बाला जी की यात्रा का निमंत्रण प्राप्त करते हुए कहा कि जब भगवान रथ पर भ्रमण करने निकलते हैं तब उनके मार्ग में भगवान के भक्त व्याकुल होकर उनका इंतजार करते हैं। इसी भावना को मन में लिए रेखी राम नंद लाल परिवार के अग्रवाल बंधुओं द्वारा एक बहुत सुन्दर मंच यात्रा मार्ग पर लगाया जाएगा और जहां भगवान की महाआरती बहुत ही भव्य रूप से 108 दीपकों द्वारा की जायेगी और विशेष रूप से तैयार किया गया ड्राई फ्रूट का प्रसाद भी भक्तों में बांटा जाएगा। रथयात्रा के मुख्य कार्यालय में आज अजय जैन, बिट्टू गुम्बर, पंकज ढंड, ऋषि सूद, विमल हरजाई के नेतृत्व में महिला विंग की मीटिंग का आयोजन हुआ। यात्रा में सर्व सम्मति से महिलाओं ने निर्णय लिया कि यात्रा वाले दिन सभी महिलाएं गुलाबी रंग की पगड़ी पहने यात्रा की शोभा बढ़ाते हुए एक विशाल समूह में भगवान के रथ से आगे चलेंगी। नेत्री राशि अग्रवाल, नेत्री सिम्मी पाषाण,नेत्री लेना टपारिया साईं रसोई से चिंकी गांधी, ऋचा जग्गी, बिंदिया मदान, रोमी बांसल, पूजा सचदेवा, सृष्टि सचदेवा, सरोज वर्मा, शीतल हरजाई, बिंदु कांसल, ऋतू जोहल, सीमा बत्रा, मोनिका सिंगला, सान्या कपूर ने बताया भगवान की रथयात्रा भगवान को रिझाने का एक अनूठा उत्सव है और भगवान भी माँ भू देवी और मां पद्मावती के साथ ही रथ पर सवार होकर निकलते हैं। ऋतू चांदना के नेतृत्व में उनके संग कुछ महिलाएं सखी रूप में भगवान के आगे नृत्य करेंगी, ब्रज की महक द्वारा भगवान के भजनों का गुणगान सारे यात्रा मार्ग में किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *