समकालीन शिक्षा पर आधारित द मॉडर्न एजुकेटर पुस्तक का विमोचन

भास्कर न्यूज |लुधियाना डॉ. दीपू कुमार सिंह की कृति का देश भगत यूनिवर्सिटी में भव्य विमोचन मंडी गोबिंदगढ़ स्थित देश भगत यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित भव्य पुस्तक विमोचन समारोह में शिक्षाविद डॉ. दीपू कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक द मॉडर्न एजुकेटर का औपचारिक विमोचन किया गया। यह पुस्तक समकालीन शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है और वर्तमान युग के अध्यापकों के लिए एक दिशा-सूचक एवं मार्गदर्शक ग्रंथ के रूप में उभर कर सामने आई है। इस अवसर पर डॉ. दीपू कुमार सिंह ने कहा कि आज का शिक्षक केवल विषयवस्तु तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि उसे तकनीक, नवाचार और बदलती सामाजिक आवश्यकताओं के साथ स्वयं को निरंतर अद्यतन करना होगा। उन्होंने बताया कि द मॉडर्न एजुकेटर पुस्तक में शिक्षण-अधिगम की आधुनिक अवधारणाओं, शिक्षक की भूमिका, मूल्य आधारित शिक्षा तथा कंप्यूटर और डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग को अत्यंत सरल और व्यावहारिक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। डॉ. सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पुस्तक न केवल विद्यालय स्तर के शिक्षकों के लिए उपयोगी है, बल्कि महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों तथा शैक्षणिक प्रशासकों के लिए भी समान रूप से लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता देश भगत यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. जोर सिंह ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर, पंजाबी यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुस्तक विमोचन समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *