समग्र ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ का त्रैवार्षिक निर्वाचन:कार्यकारिणी सदस्यों के बहुमत के आधार पर हुआ फैसला, सनातन धर्म की रक्षा और राष्ट्रहित का लिया संकल्प

रायपुर में समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ का त्रैवार्षिक निर्वाचन 29 जनवरी को संगठन के प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रभारी डॉ. भावेश शुक्ला “पराशर” की देखरेख में पंजीयन कार्यकारिणी सदस्यों ने बहुमत से नए पदाधिकारियों का चयन किया। निर्वाचन में रायपुर की प्रमिला तिवारी को प्रदेशाध्यक्ष और बालोद जिले के सिकोसा निवासी रामानुज तिवारी को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। वहीं सजल तिवारी को प्रदेश सचिव और डौंडी लोहारा निवासी प्रेम शंकर शुक्ला को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा शैलेन्द्र रिछारिया को प्रदेश संयोजक, डॉ. राजेन्द्र कृष्ण पांडेय और शंकर शरण त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, विवेक दुबे और श्रीकांत तिवारी को संयुक्त सचिव तथा सीमा दुबे और राजेश धुलीराम जोशी को संगठन विस्तार का दायित्व सौंपा गया।
निर्वाचन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ब्राह्मण समाज, सनातन धर्म और राष्ट्रहित से जुड़े संगठनात्मक कार्यों को प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ाने की शपथ ली। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में संगठन के प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे।
ये व्यक्ति हुए शामिल इस अवसर पर डाली तिवारी, स्वाति शर्मा, अनुसुइया झा, रमा दीवान, अंजू शर्मा, शशि द्विवेदी, राही दुबे, सरोज तिवारी, उमा शुक्ला, पं. उमाकांत तिवारी, पं. विजय पांडेय, पं. गौरव मिश्रा, पं. संजय शर्मा, पं. विवेक तिवारी, कालिंदी उपाध्याय, स्वाति मिश्रा, अमिता तिवारी, अमिता मिश्रा, खुशबू शर्मा, संध्या उपाध्याय, प्रीति तिवारी सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश से संगठन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *