समग्र शिक्षा विभाग पर वोकेशनल टीचर (VT) भर्ती में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए NSUI ने आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) को ज्ञापन सौंपा है। NSUI का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में निजी कंपनियों और अधिकारियों की मिलीभगत से 3-4 लाख रुपए प्रति अभ्यर्थी की अवैध वसूली की गई। बिना नियम फॉलो किए हुई भर्ती
इस तरह कुल मिलाकर 60-70 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार की आशंका है। बिना किसी साक्षात्कार या चयन मापदंड के सिर्फ पैसे लेकर अयोग्य व्यक्तियों की नियुक्ति की गई। एनएसयूआई ने लगाए जैम पोर्टल के नियमों की अनदेखी के आरोप – आरोप है कि कुल 6 कंपनियों को काम सौंपा गया, जबकि L1 की पात्रता केवल 3 कंपनियों को थी। – इसके बावजूद किसी भी कंपनी को विभाग द्वारा आधिकारिक वर्क ऑर्डर नहीं दिया गया। – यह पूरी प्रक्रिया जैम पोर्टल के नियमों और सरकारी निविदा प्रक्रिया का खुला उल्लंघन है। तीन बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग – ज्ञापन में मांग की गई है कि समग्र शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल पद से हटाया जाए। – पूरी भर्ती प्रक्रिया की EOW से स्वतंत्र जांच कराई जाए। – निविदा प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


