समता युवा संघ ने जीव दया के मौके पर जरूरतमंदों को कराया भोजन

ब्यावर| समता युवा संघ की ओर से जीव दया के पावन अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीश्रीमाल परिवार के प्रतिनिधि माणक चंद, जितेंद्र कुमार और विकास कुमार ने कृषि मंडी क्षेत्र में भोजन वितरण कर जरूरतमंदों की सेवा की। इसी प्रकार उप-पंजीयक कार्यालय के सामने भी जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इस दौरान युवा संघ अध्यक्ष अंकुश बोहरा, महामंत्री मयंक खीचा, सुधीर डेढ़िया, महेंद्र लोढ़ा, अभय चौधरी और अक्षत कूकड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। समता युवा संघ के इस पहल ने सामाजिक समर्पण और मानवता की भावना को मजबूती से उजागर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *