कवर्धा| सोमवार को छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेताओं ने स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ से मुलाकात किया। इस मौके पर संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कराया। साथ ही विभिन्न समस्या के संबंध में चर्चा किया। इस दौरान सीएमएचओ को बताया कि इस वर्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची जारी नहीं की गई है, जिसे प्रकाशन कर प्रमोशन करने की कार्रवाई की जाए। जिन कर्मचारियों की सेवा अवधि 10 से 30 वर्ष हो चुका है, उनका समयमान वेतन निर्धारण करने की कार्रवाई की जाए। जिला स्तर पर आयुष्मान कार्ड के प्रोत्साहन राशि के पेंडिंग केस को अप्रूव करने की मांग किया। कई कर्मचारियों का समयमान वेतन और परीक्षा अवधि वेतन राशि अप्राप्त है, जिसे तत्काल प्रदान किया जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक डहरिया, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल चंद्रवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद एजाज खान, जिला सचिव केके तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी विकास कुर्रे, ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार जांगड़े, दिनेश पनागर उपस्थित थे।


