समय का सदुपयोग करके ही जीवन सफल होता है: शुन्य प्रभु

लुधियाना| शनिगांव स्थित शनि मंदिर में कथा वाचक शुन्य प्रभु ने समय के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि जीवन में समय ही सबसे बड़ा धन है। जो व्यक्ति समय की कीमत समझता केवल वहीं इतिहास रचता है। समय किसी के लिए रुकता नहीं, यह हमेशा गतिमान रहता है। किसी को लगता है कि उसका समय अच्छा चल रहा है, तो किसी को यह बुरा प्रतीत होता है, लेकिन सच्चाई यह है कि समय कभी स्थायी रूप से किसी के पक्ष या विपक्ष में नहीं होता। उन्होंने कहा कि सफल वही व्यक्ति होता है जो हर परिस्थिति में समय का सदुपयोग करना जानता है। उनका कहना था कि मनुष्य का जन्म कुछ बड़ा करने के लिए हुआ है और समय का सदुपयोग ही उस उद्देश्य तक पहुंचने का मार्ग है। अंत में भगवान शनिदेव की पूजा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *