रतलाम | तकनीकी कारणों से इन दिनों पटरी पार के क्षेत्रों में जलप्रदाय की स्थिति गड़बड़ाई हुई है। सड़क ठेकेदार द्वारा फोड़ी पाइप लाइन पूरी तरह ठीक नहीं होने से शुक्रवार को भी कस्तूरबा नगर व आसपास के कुछ क्षेत्रों में देरी तो कुछ में पानी पहुंचा ही नहीं। इसी तरह अलकापुरी और गांधी नगर में वॉल्व लीकेज की समस्या के चलते नल देरी से चले। उधर बताया जा रहा है कि जलप्रदाय अमले के पास मरम्मत के जरूरी साधन और उपकरण ही नहीं हैं। ऐसे में आवश्यकता पड़ने पर दूसरे शहरों से मंगवाने पड़ते हैं, जिसमें दो से तीन दिन लग जाते हैं। इतने जलप्रदाय प्रभावित रहता है। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने बताया कस्तूरबा नगर समेत अन्य इलाकों में एक-दो दिन में जलप्रदाय नियमित होने लगेगा।


