रांची | ग्यारस के दिन मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की पदाधिकारी और सदस्यों ने रांची गोशाला पहुंचकर गो सेवा की। गो सेवा प्रभारी आशा संथाली और संयोजिका डोली बंसल के नेतृत्व में गो सेवा में गायों का तिलक कर माला पहनाई गई और गायों को हरी सब्जियां और पालक खिलाई गई। मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि गो सेवा में शुभा अग्रवाल, आशा संथालिया, कोमल पोद्दार समेत अन्य सदस्य शामिल हुई।


