समर कंटीजेंसी प्लान बनाकर काम करें विभाग: कलेक्टर:अधिकारियों को दिए गर्मी में पानी-बिजली की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश

बारां जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने गर्मी के मौसम की तैयारियों को लेकर बैठक ली। उन्होंने लू से जनहानि रोकने और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सभी विभागों को तालमेल से काम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने को कहा। बुधवार को मिनी सचिवालय सभागार में उपखंड अधिकारियों, बिजली, पानी, चिकित्सा, पशुपालन, शिक्षा और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। चिकित्सा विभाग को अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाइयां, आइस पैक और आइस क्यूब की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कूलर, पंखे, छाया और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। एम्बुलेंस में आपात स्थिति के लिए जरूरी दवाएं और उपकरण रखने के निर्देश दिए। डिस्कॉम के अधिकारियों को बिजली आपूर्ति की निरंतर निगरानी करने और लाइनों की मरम्मत समय पर पूरी करने को कहा गया। पेयजल विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों में टैंकरों की व्यवस्था करने और जल स्रोतों की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए। मंडी सचिव को किसानों के लिए छाया, पेयजल और प्राथमिक उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर ने समर कंटीजेंसी प्लान को तुरंत स्वीकृत कराकर काम शुरू करने के भी निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *