समर कैंप में रैन डांस व मूवी शो का आयोजन

रांची | जेसीआई रांची की ओर से नव अंकुरम प्ले स्कूल में तीन दिवसीय स्प्रिंग ब्रेक समर कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन 14 मई तक चलेगा। इस कैंप में 4 से 12 साल तक के 60 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों को सेल्फ डिफेंस, प्राणिक हीलिंग, कैनवास पेंटिंग, ओरीगामी, टेबल एटिकेट्स, क्ले आर्ट एंड क्राफ्ट, ट्री प्लांटेशन, योगा, जुंबा, डेंटल कैंप समेत कई प्रकार की क्रियाएं सिखाई गई। साथ ही रैन डांस और मूवी शो का आयोजन किया गया। अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन, सनी केडिया, जेसीआरटी नेहा खेमका, निधि केडिया, सौम्या समोता व पूजा हेतमसरिया ने विशेष सहयोग दिया। मौके पर आशा मोदी, शीतल लाखोटिया, अनुराधा वर्मा, पायल जैन, रूबी मित्रा, स्वीटी मुरारका उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *