समर कैंप में स्केटिंग में निखरेंगी प्रतिभाएं

सूरजपुर | साधुराम विद्या मंदिर में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। इस शिविर में शहर के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। स्कूल के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल ने बताया कि हर साल गर्मियों में समर कैंप का आयोजन होता है। इसमें बच्चों को खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक स्केटिंग, ताईक्वांडो, बैडमिंटन, क्रिकेट, टेबल टेनिस, खो-खो और तीरंदाजी के शिविर हो चुके हैं। इस बार भी मई में तीन दिवसीय समर कैंप प्रस्तावित है। इससे पहले 15 अप्रैल से स्केटिंग क्लासेस शुरू हो चुकी हैं। शाम चार से छह बजे तक चलने वाली इन क्लासेस में राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसका उद्देश्य जून-जुलाई में होने वाली राज्य और राष्ट्रीय स्तर की स्केटिंग प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना है। राहुल ने बताया कि यह पहल सिर्फ साधुराम विद्या मंदिर तक सीमित नहीं है। किसी भी स्कूल के छात्र इसमें भाग ले सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *