समस्या का समाधान करने स्पीकर से मिलेंगे

राजनांदगांव| राम दरबार में ट्रैफिक की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यहां के क्षेत्रवासी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडेय से जल्द मुलाकात करेंगे। इस खबर के बाद रामदरबार चौक से गुजरने वाले काफी लोगों ने फोन और प्रत्यक्ष मिल कर सड़क की खतरनाक स्थिति और सेवा लाइन की कमी को लेकर गंभीर नाराजगी जताई है। दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या और हर दिन होने वाला ट्रैफिक जाम, जनता में भय और आक्रोश का कारण बन गया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स, राजनांदगांव इस गंभीर विषय को पूरी मजबूती के साथ उठाएगा। जल्द ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पांडेय से मिलकर इस सड़क को व्यवस्थित करने मांग की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *