नारायणपुर | जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने नारायणपुर दौरे के दौरान पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा। इसमें नारायणपुर-कोंडागांव और नारायणपुर-अंतागढ़ सड़क का पुनर्निर्माण, किसानों को हर साल 100 रुपए की राशि समर्थन मूल्य में बढ़ाकर देने सहित अन्य मांगें की हैं। इस दौरान टंकेश्वर भारद्वाज, सौरभ झा, बलीराम कचलाम, नरेंद्र देवांगन, भरत कौशिक मौजूद थे।


