समस्या समाधान में अजमेर मंडल देशभर में अव्वल:रेलवे मदद पोर्टल पर 76.01 प्रतिशत एक्सीलेंट फीडबैक

‘रेल मदद’ पोर्टल पर समस्याओं के समाधान के लिए अजमेर मंडल संपूर्ण भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान पर रहा है। रेलवे का दावा है क अजमेर मंडल पर यात्री सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही है और समस्याओं का समाधान भी शीघ्रता से किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीसीएस चौधरी ने बताया- अजमेर मण्डल द्वारा वित्तीय वर्ष अप्रेल-2024-25 में जनवरी 2025 तक रेलमदद पोर्टल पर प्राप्त शिकायत निवारण की गुणवत्ता में सुधार करते हुए अजमेर मंडल भारतीय रेल्वे के समस्त मंडलों मे सबसे न्यूनतम असंतोषजनक मात्र 9.96% और अधिकतम एक्सीलेंट फीडबैक 76.01 लेकर प्रथम स्थान पर रहा। रेल मदद पोर्टल पर समस्याओं के निस्तारण की मॉनिटरिंग विशेष रूप से मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोनिका यादव द्वारा की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप अजमेर मंडल ने संपूर्ण भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि रेल मदद पोर्टल रेल यात्रियों की शिकायतों को दूर करने के लिए रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई एक सुविधा है । इस सुविधा के ज़रिए, यात्री ऑनलाइन, ऐप या एसएमएस के ज़रिए शिकायत दर्ज करा सकते है। रेल प्रशासन द्वारा शिकायतों का समाधान तेज़ी से करने का प्रयास किया जाता है। जिसकी उच्च स्तर पर मॉनिटरिंग भी की जाती है। रेल मदद पोर्टल के माध्यम से यात्री सफर के दौरान होने वाली किसी भी तरह की परेशानी के लिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए यात्रियों को अलग-अलग माध्यम से शिकायत की ज़रूरत नहीं होती। शिकायत दर्ज कराने के बाद, यात्री शिकायत की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। शिकायत के समाधान के बाद, यात्रियों से फ़ीडबैक भी लिया जाता है । रेल मदद पोर्टल पर रेल यात्री सामान्यतः सुरक्षा, सफ़ाई, खानपान, टिकटिंग, ट्रेन की समयबद्धता, मेडिकल सहायता की शिकायतें अथवा सहायता के लिए उपयोग करते है। पढें ये खबर भी… अजमेर में पकडे़ दो और बांग्लादेशी घुसपेठिए:चोरी छिपे बॉर्डर क्रॉस कर आए, खानाबदोश बनकर कर रहे थे जीवन यापन दरगाह थाना पुलिस व जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार को दो और बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा गया। जिला पुलिस के अलावा खुफिया पुलिस व आईबी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। दरगाह थाना पुलिस ने निष्कासन की कार्रवाई शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *