पाली | बूसी निवासी समाजसेवी रामसिंह राजपुरोहित का गुरुवार को निधन हो गया, वो पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे पोस्ट ऑफिस से रिटायर थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पैतृक गांव बूसी में सुबह 9 बजे किया जाएगा। सेवानिवृत होने के बाद भी वे हमेशा समाजसेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी थे। पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न कार्य भी करते थे। वे अपने पीछे 2 पुत्र, 3 पुत्रियां और 4 भतीजों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।


