समाजसेवी रामसिंह राजपुरोहित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री:बीमारी के चलते गुरुवार को हुआ था निधन, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में सक्रिय थे

सोमेसर के बूसी गांव में रविवार को समाजसेवी रामसिंह राजपुरोहित को श्रद्धांजलि देने राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत पहुंचे। उन्होंने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। लंबे समय से बीमार थे, पाली में चल रहा था इलाज 75 वर्षीय रामसिंह राजपुरोहित पोस्ट ऑफिस से सेवानिवृत्त थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को पाली के बागड़ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को बूसी गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। रोजाना विभिन्न समाजों के लोग, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं। समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रहे रामसिंह राजपुरोहित दैनिक भास्कर डिजिटल (राजस्थान) के स्टेट एडिटर किरण सिंह राजपुरोहित के चाचा थे। पोस्ट ऑफिस से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा और विभिन्न सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहे। रामसिंह राजपुरोहित अपने पीछे दो बेटे, तीन बेटियां और चार भतीजों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के साथ हुकमसिंह खरोकड़ा (पूर्व अध्यक्ष, खोड़ मंडल), पूर्व सरपंच पूनमसिंह राजपुरोहित, मोहनलाल चौधरी, शैतानसिंह, मनोहरसिंह, मदन चौधरी, शंकरसिंह, लालचंद सोनी, घनश्याम सिंह, नारायण सिंह, रमेश सिंह, रामसिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *