भास्कर न्यूज | पलारी ग्राम डोटोपार में शुक्रवार को ग्राम स्तरीय कर्मा जयंती मनाई गया। मां कर्मा की पूजा और आरती की गई। साहू समाज की महिलाओं ने एक जैसे परिधान में मंगल कलश सिर पर रखकर पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली। मां कर्मा भवन में भंडारे में ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष तोमन साहू थे। अध्यक्षता जिला साहू संघ बालोद के अध्यक्ष सोमन साहू ने की। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की बात कही। उन्होंने आदर्श विवाह, मृत्यु भोज, कफन, विधवा माताओं को बेटे-बेटी की शादी में मौर सौंपने का अधिकार, अंतरजातीय विवाह और धर्म परिवर्तन जैसे विषयों पर चर्चा की। विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, जनपद पंचायत गुरुर की अध्यक्ष सुनीता साहू, जनपद सदस्य झलेंद्र कुमार साहू, क्षेत्रीय साहू संघ सनोद के अध्यक्ष लीला राम सोनबर, ग्राम पंचायत डोटोपार की सरपंच चंद्रकला नारायण कलिहारी रहीं। अतिथियों का सम्मान किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। नवनिर्वाचित सरपंच, उप सरपंच, पंच, मेधावी छात्र-छात्राओं, दानदाताओं और पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया। समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।


