समाज के वंचित वर्ग की सेवा ही वास्तविक धर्म

लुधियाना| शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट यूथ विंग के अध्यक्ष त्रिभुवन थापर ने अपना जन्मदिवस धूमधाम के बजाय सेवा कार्यों को समर्पित किया। उन्होंने लाला दीवान टोडर मल्ल सेवा रसोई में पहुंचकर न केवल आर्थिक योगदान दिया। बल्कि स्वयं अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन भी परोसा। इस अवसर पर श्री हिंदू न्याय पीठ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए डॉ. सुनील लखोत्रा और अशोक थापर ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग की सेवा ही वास्तविक धर्म है। सेवा रसोई के प्रमुख प्रवीण डंग ने बताया कि यह रसोई पिछले कई वर्षों से प्रतिदिन दर्जनों केंद्रों के माध्यम से पौष्टिक भोजन वितरित कर रही है। कार्यक्रम के दौरान दीवान टोडर मल के ऐतिहासिक बलिदान को याद करते हुए प्रवीण डंग भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पौष मास के इन्हीं दिनों में मुगलों ने छोटे साहिबजादों को शहीद किया था। तब टोडर मल्ल ने स्वर्ण मोहरें बिछाकर उनके अंतिम संस्कार के लिए भूमि खरीदी थी। यह रसोई उन्हीं की महान विरासत का प्रतीक है। डॉ. लखोत्रा ने कहा कि भूखे को अन्न देना संसार का सबसे बड़ा दान है। इस अवसर पर अश्वनी कत्याल, सुरेश कौशिक, भूपिंद्र बंगा, अशोक अरोड़ा, चरणजीत चन्नी, अमन खन्ना और योगेश धीमान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और सेवा कार्य में हाथ बंटाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *