भास्कर न्यूज | जांजगीर छत्तीसगढ़ अघरिया समाज शिक्षा प्रोत्साहन समिति द्वारा कापन स्थित अघरिया समाज भवन में शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के द्वितीय वर्ष का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम दिनांक 28 दिसंबर 2025 को संपन्न हुआ, जिसमें समाज के लगभग 71 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह कश्यप, मुख्य महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त) एसईसीएल रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में बी.के. नायक, संयुक्त संचालक, खनिज साधन विभाग रायपुर तथा लक्ष्मी नारायण पटेल, उप संचालक, आर्थिक अपराध एवं अन्वेषण ब्यूरो उपस्थित रहे। विस्तार से प्रकाश डाला।


