समाज को बांटने वाले तत्वों से सावधान रहें: खराड़ी:दो पंचायत भवनों का किया लोकार्पण, आदिवासी हितों की रक्षा का दिया संदेश

प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भारत आदिवासी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आदिवासी समाज के नाम पर राजनीतिक लाभ उठाने और समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आदिवासी समाज को ऐसे तत्वों से सतर्क रहने की सलाह दी। खराड़ी ने शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान चौरासी विधानसभा क्षेत्र में करावाडा और हडमतिया पंचायत के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया। खराड़ी ने भाजपा सरकार की आदिवासी हितैषी नीतियों का जिक्र करते हुए बताया कि टीएसपी क्षेत्र में आदिवासी वर्ग को नौकरियों में 45 फीसदी आरक्षण दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार आदिवासी क्षेत्रों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। मंत्री ने भारत आदिवासी पार्टी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए आगाह किया कि कुछ लोग आदिवासी समाज के नाम पर राजनीतिक लाभ उठाने और समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आदिवासी समाज को ऐसे तत्वों से सतर्क रहने की सलाह दी। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने के बाद, खराड़ी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार और जिला प्रमुख सूर्या अहारी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *