जयपुर में WINZA बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और स्किल शिक्षा की ओर से ‘अदम्य नारी रत्न सम्मान – 2025’ समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन PIET, जयपुर में सम्पन्न हुआ, जिसमें देशभर से 40 से अधिक विशिष्ट महिलाओं ने हिस्सा लिया। इन प्रतिभागियों ने शिक्षा, समाज सेवा, कला, उद्यमिता, स्वास्थ्य, संस्कृति और नेतृत्व जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा- नारी शक्ति समाज की मजबूती और प्रगति का आधार है, तथा ऐसे सम्मान समारोह महिलाओं को नई प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने इस पहल को समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सशक्त कदम बताया। समारोह में महीप सिंह सोलंकी, कपिल शर्मा, डॉ. नूपुर जैन, आंचल पुरी, किशोर गिताला, मेघराज सिंह राजावत, गवर्धन सिंह राजावत और शक्ति सिंह राजावत सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। रित्वंश फाउंडेशन और शक्ति सिंह एंड ब्रदर्स ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन WINZA बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और स्किल एजुकेशन के राकेश गुर्जर और नितिन वर्मा द्वारा किया गया। समारोह में सम्मानित महिलाओं को मेडल, स्मृति-चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। आगे पढ़िए जयपुर की अन्य खबरें…


