रायपुर | समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, उद्योग-व्यापार समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रदेश की 38 शख्सियतों को दैनिक भास्कर इमर्जिंग स्टार ऑफ छत्तीसगढ़ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह सोमवार को होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहे। यह अवॉर्ड ऐसे लोगों को दिया गया, जिन्होंने अपनी जिद, जुनून और जज्बे से एक अलग व खास मुकाम हासिल किया है। इस मौके पर दैनिक भास्कर के बिजनेस हेड छत्तीसगढ़ देवेश सिंह, स्टेट एडिटर शिव दुबे, स्टेट एडिटर (ईएमएम) परीक्षित त्रिपाठी, सैटेलाइट हेड छत्तीसगढ़ (एड सेल्स) प्रवीण नेमा, रायपुर यूनिट हेड अमृतांशु उपाध्याय और रायपुर एडिटर हर्ष पांडेय आदि मौजूद रहे।


