समाधान शिविर में आठ दिव्यांग बच्चों को सहायक किट वितरण किया गया

भास्कर न्यूज| महासमुंद बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़फूलझर में 20 मई को आयोजित समाधान शिविर में 8 दिव्यांग बच्चों को सहायक किट का वितरण किया गया। शिविर में समग्र शिक्षा मिडिल स्कूल नौगड़ी के अमन को व्हील चेयर, मिडिल स्कूल दूधीपाली के समीर निषाद को एमआर किट, प्राथमिक शाला सकरी की ऋतिका को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इस दौरान प्राथमिक शाला सकरी कुमारी वेदिका दास व वेदांत दास को श्रवण यंत्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहका की अंकिता साहा को किताब मैग्नीफायर, मिडिल स्कूल सालेझरिया की रीता साहा को पुस्तक मैग्नीफायर व विमला संडे को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। आगामी शिविर 23 मई को भूकेल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिव्यांग बच्चों को पुनः सहायक किट वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सम्पत अग्रवाल, कलेक्टर विनय लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, एसडीएम एमके खांडे, तहसीलदार ममता ठाकुर, जनपद पंचायत बसना सीईओ पीयूष सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला, उपाध्यक्ष मोहित पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत गढ़फूलझर कौर, जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बीईओ, जेआर डहरिया, बीआरसी बसना पूर्णानंद मिश्रा, स्पेशल एजुकेटर अंकित कुमार, संकुल समन्वयक अरुण प्रधान, आरिफ बेग, पुनीत चौहान सहित अन्य अधिकारी व शिक्षकगण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *