प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश रांची के खलारी प्रखंड में अंबेडकर सम्मान मार्च में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संविधान सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी प्रतिबद्ध है और केंद्र सरकार इन मूल्यों पर लगातार हमले कर रही है। लोकतंत्र मूल्यों को बचाने के लिए कांग्रेस ने राज्य के जिलों और प्रखंडों में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू की है। सम्मान मार्च में विधायक सुरेश बैठा के अलावा रवीन्द्र सिंह, बिनय सिन्हा दीपू, सतीश पॉल मुंजनी व अन्य शामिल थे।


