समान काम, समान वेतन लागू करने की मांग की

लुधियाना| एनएचएम इंप्लाइज यूनियन पंजाब की एक अहम बैठक मिशन डायरेक्टर घनश्याम थोरी, डायरेक्टर एनएचएम, एसीएफए एनएचएम और एचआर मैनेजर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में एनएचएम के सभी कर्मचारियों की जायज मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष संदीप कौर बरनाला ने कहा कि लंबे समय से बेहद कम वेतन पर काम कर रहे एनएचएम कर्मचारियों के लिए समान काम, समान वेतन की नीति को जल्द से जल्द लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि भले ही यह मामला कोर्ट में लंबित है, लेकिन विभाग को इस विषय में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए इसे लागू करना चाहिए। इसके साथ ही यूनियन की एक अन्य महत्वपूर्ण मांग सभी कर्मचारियों पर ग्रेच्युटी लागू करने को लेकर रही। मिशन डायरेक्टर ने आश्वासन दिया कि ग्रेच्युटी के लिए जल्द ही एक पैनल मीटिंग बुलाकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यूनियन की ओर से जनरल सेक्रेटरी अमनदीप सिंह पटियाला और डॉ. जतिंदर संधू कपूरथला ने कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर पंजाब में भी सेवानिवृत्ति की उम्र में वृद्धि की जाए। इस पर मिशन डायरेक्टर ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संदीप कौर बरनाला, जनरल सेक्रेटरी अमनदीप सिंह पटियाला, स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. जतिंदर संधू कपूरथला, स्टेट कमेटी सलाहकार किरनजीत कौर मोहाली, स्टेट कमेटी सदस्य अमनदीप कौर नवांशहर, नीतू बरनाला और स्पिंदर कौर बरनाला आदि उपस्थित रहे। एनएचएम इंप्लाइज यूनियन की बैठक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *