समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल का रिजल्ट जारी:8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए पात्र;कैंडिडेट दे सकेंगे 11 भर्ती परीक्षाएं

राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (CET) ग्रेजुएशन लेवल का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को 40% से ज्यादा अंक आने पर पात्र घोषित किया गया है। ऐसे में यह अभ्यर्थी भविष्य में आयोजित होने वाली ग्रेजुएशन लेवल की 11 भर्ती परीक्षाओं में समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल के अंकों के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- बोर्ड द्वारा सामान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। वहीं सामान पात्रता परीक्षा सेकेंडरी लेवल का रिजल्ट भी अंतिम दौर में है। जिसे इसी महीने के आखिरी सप्ताह तक जारी करने की प्लानिंग है। 11 भर्तियों में हिस्सा ले सकेंगे
CET ग्रेजुएशन के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी भविष्य में होने वाली 11 भर्तियों में हिस्सा ले सकेंगे। इसमें अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य किया गया है। इससे कम अंक आने पर उन्हें अपात्र घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सितंबर 2024 में परीक्षा आयोजित की गई थी बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पिछले साल 27-28 सितंबर 2024 को समान पात्रता परीक्षा (CET) ग्रेजुएशन लेवल का आयोजन किया गया था। इसमें 13 लाख 4 हजार से ज्यादा 144 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 11 लाख 64 हजार 554 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसी तरह पिछले साल 22, 23 और 24 अक्टूबर को सामान पात्रता परीक्षा सेकेंडरी लेवल का आयोजन किया गया था। इसमें 18 लाख से ज्याद अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 15 लाख 41 हजार 310 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें कि राजस्थान में समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन के लिए साल में एक बार पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसके बाद परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों की वैलिडिटी 1 साल की होती थी। जिसे राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक में 3 साल तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। हालांकि यह फैसला मौजूदा परीक्षा पर लागू नहीं होगा। ऐसे में भविष्य में होने वाली सामान पात्रता परीक्षा में पास अभ्यर्थियों की वैलिडिटी 3 साल की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *