समावेशी, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक केंद्रीय बजट: भाजपा

बारां| केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भाजपा बारां जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा। जिला उपाध्यक्ष मुकेश केरवालिया, जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा, जिला प्रवक्ता एडवोकेट मोना जैन, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता सहित भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह बजट विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और समावेशी विकास की मजबूत नींव रखता है और देश के हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला बजट है। राजेंद्र शर्मा ने केंद्रीय बजट को वृद्धि और विकास का स्तंभ बताया। व्यापार महासंघ अध्यक्ष योगेश कुमरा ने बताया कि केंद्रीय बजट में कैंसर व डायबिटीज की दवाइयां में छूट दी है। इनकम टैक्स स्लैब और सोने चांदी में किसी भी तरह की टैक्स में छूट नहीं दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *