समाहरणालय के आउटसाइड में पार्किंग व पर्यटन को लेकर डीसी ने लिया जायजा

भास्कर न्यूज| सरायकेला समाहरणालय भवन परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार की दिशा में बुधवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने विभिन्न संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहन पार्किंग, आगंतुकों के लिए प्रतीक्षा कक्ष, पेयजल, कैंटीन और शौचालय जैसी आवश्यक जनपयोगी सुविधाओं के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन किया गया। निरीक्षण में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अंचल अधिकारी गम्हरिया प्रवीण कुमार तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में चिह्नित स्थलों का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगंतुकों को बेहतर, स्वच्छ और व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्य योजना शीघ्र तैयार कर क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि समाहरणालय भवन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पार्किंग एवं अन्य सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है, जिससे लोगों को सेवाओं का सुचारू लाभ मिल सके। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने समाहरणालय भवन के पीछे स्थित तालाब क्षेत्र का भी जायजा लिया। उन्होंने तालाब की वर्तमान स्थिति, आसपास के क्षेत्र और संभावित पर्यटन विकास की संभावनाओं का आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *