समिति के पदाधिकारियों ने स्पीकर से की मुलाकात

राजनांदगांव| आगामी राजनांदगांव फुटबॉल लीग के आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह से मुलाकात कर उन्हें 1 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित फ्लड लाइट फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। डॉ.रमन ने कहा राजनांदगांव फुटबॉल लीग जैसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं और समाज को स्वस्थ दिशा में आगे बढ़ाते हैं। घनश्याम वर्मा (सोनू), लक्ष्मण लोहिया, शिवम यादव, राम भाई, नीरज साहू, परवेज खान, एवं युवराज सिन्हा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *