पटना| कोरिया जिले के पटना धान खरीदी केंद्र में गुरुवार को शाम 4 बजे की गई छापेमारी के बाद धान खरीदी व्यवस्था और बारदाना वितरण को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच टीम ने कार्रवाई के दौरान ग्राम पुटा निवासी जनकराम, पिता सीताराम से 105 बोरा धान जब्त किया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि जब्त किए गए धान में समिति का ही वर्ष 2025-26 का बारदाना उपयोग किया गया था। अधिकारी जब सत्यापन के लिए संबंधित किसान के घर पहुंच जांच किए तो वहां भी धान मिला।


