समीक्षा बैठक…:जल जीवन मिशन में गड़बड़ी करने वाले 16 इंजीनियरों को एक बार फिर नोटिस

जल जीवन मिशन में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। एक बार​ फिर लोक स्वास्थ्य यां​त्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने विभागीय समीक्षा के बाद 16 इंजीनियरों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इनमें 3 सुपरीटें​डिंग इंजीनियर और 13 एक्जीक्यूटिव इंजीनियर शामिल हैं। इसके पहले मुख्य सचिव (सीएस) अनुराग जैन ने समीक्षा बैठक में 141 सब इंजीनियरों व एक्जीक्यूटिव इंजीनियरों को नोटिस थमाने और 280 एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। प्रमुख सचिव नरहरि ने गुरूवार को जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। इसी दौरान ही उन्होंने 16 इंजीनियरों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि मिशन के कामों की धीमी प्रगति के लिए संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में एकल नलजल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने की प्रगति की जिलेवार समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि कई जिलों में घरों तक नल कनेक्शन प्रदान किए जाने की गति तय लक्ष्यों और तय समय-सीमा के अनुरूप नहीं है। अभियान… लीकेज सुधार और जल परीक्षण में तेजी मप्र में जल सुरक्षा, जल संरक्षण, जल सुनवाई एवं स्वच्छ जल अभियान के अंतर्गत प्रदेश की नगरीय निकायों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। अब तक 4,095 जल लीकेज का सुधार व मरम्मत कार्य कराया जा चुका है, जबकि 2,448 पानी की टंकियों की साफ-सफाई पूरी की गई है। 6,777 ट्यूबवेलों के जल की गुणवत्ता की जांच कराई गई, जिनमें से 58 प्रदूषित ट्यूबवेलों को बंद कराया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *