लुधियाना| श्री हिन्दू न्यायपीठ द्वारा संचालित लाला दीवान टोडर मल्ल सेवा रसोई में हाल ही में समाजसेवियों का एक समूह पहुंचा। इसमें श्री हिन्दू न्यायपीठ अहमदगढ़ ईकाई के अध्यक्ष राजन घई, अहमदगढ़ नगर कौसल के पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी व्यापार विंग अहमदगढ़ के अध्यक्ष जतिन्द्र भोला, बजरंग दल के जेके वर्मा, राम लीला कमेटी अहमदगढ़ के अध्यक्ष सन्नी कपिला और समाजसेवी अमित सिंह शामिल थे। इन सभी ने रसोई में लंगर परोसकर सेवा कार्य में भाग लिया। सेवा रसोई के प्रमुख प्रवीण डंग ने समूह के सदस्यों को दीवान टोडर मल्ल का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया। जतिन्द्र भोला और जे के वर्मा ने श्री हिन्दू न्याय पीठ को सनातन संस्कृति का रक्षक बताते हुए कहा कि पीठ ने युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। सन्नी कपिला और अमित सिंह ने रसोई के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों में मंहगाई के दौर में 10 रुपये में पौष्टिक भोजन प्रदान करने को एक वरदान बताया। राजन घई और प्रवीण डंग ने दीवान टोडर मल्ल को हिन्दू समाज का गौरव बताते हुए कहा कि अपने पूर्वजों के इतिहास को संभालने वाली कौम ही जीवित रहती है। इस मौके पर अक्षय शर्मा, मुकेश सामा, अशोक अरोड़ा, राजेश शर्मा और अमन खन्ना भी उपस्थित थे।


