भास्कर न्यूज|सिमडेगा सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत लचरागढ़ निवासी मालती देवी एक कुशल गृहिणी होने के साथ ही एक सफल उद्यमी की पहचान भी गढ़ी है। मालती देवी वर्ष 2017 में समूह से जुड़ीं। उनके पति ऑटो चलाने एवं गाय पालन का कार्य करते थे। मालती देवी ग्राम संगठन की सचिव भी बनी। स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत इन्होंने 50 हज़ार की ऋण राशि , बैंक के द्वारा ढाई लाख रु एवं अपनी बचत पूंजी में से एक लाख रु लगाकर वर्ष 2018 में आइसक्रीम पार्लर प्रारम्भ किया। इलाके में एकमात्र आइसक्रीम पार्लर होने के कारण इनका व्यवसाय बहुत अच्छा चलने लगा। बाद में इनका चयन जेएसएलपीएस में सीआरपी-ईपी के रूप में हुआ। जिसमें प्रशिक्षण के दौरान इन्हें उद्यमी एवं उद्यमी के विकास से संबंधित सभी प्रकार के तरीके सिखाये गए। अपने क्षेत्र की समूह की अन्य दीदियों को स्टार्ट अप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत आच्छादित करते हुए करते हुए इन्होंने भी अपने व्यापार का भी विस्तार करने की ठानी।सभी प्रकार के ऋण को चुकाते हुए वर्ष 2022 में इन्होंने पुनःस्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम से आर ओ मिनरल वाटर प्लांट लगाया एवं अपने क्षेत्र के साथ-साथ कोलेबिरा तक पानी की आपूर्ति करने लगी। इनका यह व्यवसाय भी फलीभूत हुआ। वर्ष 2023 में इन्होंने स्वयं सहायता समूह से कुल साढ़े तीन लाख रु. की लागत से आइस क्रीमफैक्ट्री भी खोला। चुकी इनका पूर्व से आइसक्रीम पार्लर था इसीलिए अपने आइसक्रीम फैक्ट्री से उत्पादित प्रोडक्ट के लिए बना बनाया मार्केट इन्हें मिला। वर्तमान में मालती देवी आइसक्रीम पार्लर, आरओ मिनरल वाटर प्लांट व आइसक्रीम फैक्ट्री की मालकिन हैं। जिसमें वार्षिक टर्नओवर लगभग 7 से 8 लाख रु. का है। शुद्ध बचत लगभग साढ़े तीन लाख रुका है। मालती देवी ने कहा कि जेएसएलपीएस के द्वारा समूह से जुड़ने पर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है जिससे वह अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही हैं।


