खंडवा| मप्र जन अभियान परिषद द्वारा समृध्दि योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े ने समितियों के साथ हर संभव सहयोग करने की बात कही। संभाग समन्वयक अमित शाह, जिला समन्वयक जगदीश पटेल, ललित पंवार, मोहन जाट, अजय गुजरे, नारायण फरकले, अजय भलराय, राम वर्मा, चंद्रकांत उपाध्याय, रामनारायण उपाध्याय मौजूद थे।


