सम्मेलन के लिए शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग, ज्ञापन सौंपा

अलवर| राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने एडीएम मुकेश कायथवाल को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष कुमर सिंह चौधरी ने बताया कि 19 व 20 दिसंबर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन है। जिला निर्वाचन विभाग ने कई शिक्षकों की बीएलओ व सुपरवाइजर की ड्यूटी लगा रखी है। शिक्षकों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवस के लिए कार्य मुक्त किया जाना चाहिए। इस अवसर पर कन्हैयालाल शर्मा, प्रदीप मीणा, लेखराज यादव, दिनेश शर्मा, श्रीकृष्ण अग्रवाल, महावीर सिंह, राजेश खंडेलवाल, योगेश यादव, नरेंद्र सैनी, राजेंद्र सैनी, जियेंद्र हरितवाल व निकेत यादव रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *