सरकारी आदेश की आड़ में ठेकेदार का खेल:मिट्टी और मुरम खोदने लिलजी बांध में ही उतार दी मशीन

मैहर में एक सड़क निर्माण कंपनी ने शासकीय आदेश की आड़ में मिट्टी और मुरम खोदने के लिए बांध में ही मशीन उतार दी। ठेकेदार के इस काम से डैम की अधोसंरचना प्रभावित हो रही है। 50 मीटर दूर है खनन की परमिशन उदयपुर-सहिलरा सड़क निर्माण की ठेका कंपनी शिवशक्ति कंस्ट्रक्शन को कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सतना ने मुरम और मिट्टी खोदने की परमिशन इस शर्त पर दी थी कि कंपनी लिलजी बांध से 50 मीटर दूर खनन कर सकता है। 28 नवंबर को जारी इस आदेश में बाकायदा यह भी शर्त थी कि लिलजी बांध को किसी भी तरह की हानि नही पहुंचनी चाहिए। लेकिन हो यह रहा शिवशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इसी सरकारी आदेश की आड़ में चेन माउंटेन लिलजी बांध में ही उतार कर रात-दिन मुरम और मिट्टी का खनन कर रही है। बांध में मशीन उतरने से जहां उसकी अधोसंरचना प्रभावित हो रही है, वही बांध के फूटने का भी खतरा बढ़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *