अलीराजपुर में सरकारी कर्मचारियों के लिए अल्पविराम परिचय वर्कशॉप जनपद पंचायत सभागार में मंगलवार को हुई। आनंद विभाग के जिला संपर्क व्यक्ति व मास्टर ट्रेनर अमित गढ़ेवाल ने बताया कि कर्मचारियों में पॉजिटिविटी लाने के लिए विकासखण्ड में यह वर्कशॉप की गई। बतौर अध्यक्ष जनपद पंचायत सीईओ गोपाल शरण प्रजापति ने कहा कि यह वर्कशॉप कर्मचारियों में आनंद भरेगी। वहीं, मास्टर ट्रेनर अमित गढ़ेवाल ने पहले सत्र में जीवन का लेखा जोखा विषय पर चर्चा की। दूसरे सत्र में मास्टर ट्रेनर बलवीर सिंह डामर ने जीवन में रिश्तों का महत्व बताया। उन्होने बताया कि मजबूत रिश्ते व्यक्ति को आनंदित रखते हैं। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने भी अनुभव साझा किए। बताया कि कार्यशाला जीवन की परेशानियों से निपटने में महत्वपूर्ण रहेगी। कार्यशाला में पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के 60 कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान आनंद सहयोगी गिलदार भिण्डे, सुमसिंह रावत व पुष्पी आनंद क्लब के स्वयंसेवकों की भूमिका रही।


