सरकारी कार्यालयों में हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य, पालना नहीं की तो कार्रवाई होगी

ब्यावर |जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सार्वजनिक निर्माण विभाग (वृत) ब्यावर द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार, अवैध वाहनों पर नियंत्रण तथा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स के उपचार को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी सरकारी कार्यालयों में वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट की अनिवार्य पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध चालान सहित सख्त कार्रवाई की जाए तथा सरकारी कर्मचारी स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करें, ताकि आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि 11 से 25 दिसंबर 2025 के बीच 1497 चालान बनाए गए, 68 वाहन सीज किए गए तथा 48.82 लाख रुपये की प्रशमन राशि वसूली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *