श्री आनंदपुर साहिब। सरकारी कॉलेज महैण, श्री आनंदपुर साहिब में प्रिंसिपल विनीता आनंद के नेतृत्व में विश्व कैंसर दिवस मनाया। कॉलेज में जागरूकता सेमिनार करवाया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रो. विपिन कुमार ने बताया कि सेमिनार में बीए भाग द्वितीय की छात्रा शिखा रानी एवं अनू देवी फर्स्ट। 4 फरवरी 1993 से विश्वभर में लगातार विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। सेमिनार में बी.ए. भाग प्रथम की छात्रा जसनदीप कौर एवं काजल सेकेंड रही। तंबाकू, खैनी, जर्दा, गुटखा, पान मसाला, बीड़ी एवं सिगरेट का सेवन कैंसर के प्रमुख कारण हैं। सेमिनार में बीए भाग द्वितीय की छात्रा चरणजीत कौर एवं बीए भाग प्रथम की छात्रा काजल थर्ड रही। उन्होंने कहा कि कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि उससे लड़ने की आवश्यकता है। सही खान-पान अपनाकर एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाकर कैंसर से बचा जा सकता है। कार्यक्रम सफल बनाने में प्रो. बॉबी एवं प्रो. अमित कुमार यादव की भूमिका सराहनीय रही।


